नई दिल्ली, मार्च 18 -- अंतरराष्ट्रीय व्यापार के मोर्चे पर बीते महीने निर्यात (Export) में 3.02 अरब अमेरिकी डॉलर कमी देखने को मिली है। फरवरी में भारत का कुल निर्यात 71.95 अरब डॉलर का रहा है जो उससे पहले जनवरी में 74.97 अरब डॉलर का रहा था। हालांकि सालाना आधार पर देखा जाए तो उसमें बढ़ोतरी दर्ज की गई है। फरवरी 2024 में देश का कुल निर्यात 69.74 अरब अमेरिकी डॉलर का रहा था। सालाना आधार पर निर्यात में 2.21 बिलियन डॉलर का इजाफा हुआ है।व्यापार घाटा 4.43 अरब डॉलर का रहा सोमवार को वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय की तरफ से जारी आंकड़ों से पता चलता है कि बीते महीने निर्यात और आयात (Import) के बीच अंतर यानी व्यापार घाटा 4.43 अरब डॉलर का रहा है, जो बीते वर्ष की समान अवधि में 6.41 अरब डॉलर का रहा था। हालांकि जनवरी में अंतर 2.67 अरब डालर का था। इस तरह से जनवरी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.