पटनाा, फरवरी 20 -- बिहार विधानमंडल का बजट सत्र चल रहा है। इस सत्र में विपक्ष के सदस्य नीतीश सरकार को बिहार में लॉ एंड ऑर्डर पर लगातार घेर रहे हैं। सदन के अंदर और बाहर विपक्षी सदस्य प्रदर्शन करते भी नजर आ रहे हैं। शुक्रवार को बिहार विधान परिषद की कार्यवाही के दौरान नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी ने दावा किया कि फरवरी महीने में ही अब तक बिहार में रेप की 34 वारदातें हो चुकी हैं। उन्होंने इस गंभीर मसले पर सरकार से जवाब भी मांगा। बिहार विधान परिषद में मौजूद नीतीश सरकार के मंत्री सुनील कुमार ने इसपर जवाब दिया। राबड़ी देवी ने सदन के अंदर कहा कि छोटी-छोटी बच्चियों के साथ बलात्कार हो रहा है। बलात्कार कर के उन्हें मार दिया जा रहा है। इसपर हम सरकार से सवाल पूछते हैं कि सरकार इसपर क्या कार्रवाई कर रही है? सरकार इसे कैसे रोकेगी? फरवरी महीने में लड़कियों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.