नई दिल्ली, फरवरी 12 -- Pradosh Vrat 2025, फरवरी माह का आखिरी प्रदोष व्रत इस दिन: फरवरी महीने का आखिरी प्रदोष का व्रत मंगलवार के पड़ रहा है। मंगलवार के दिन पड़ने के कारण इसे भौम प्रदोष व्रत कहा जाता है। भगवान शिव को भौम प्रदोष का व्रत समर्पित है। इस दिन शिव पूजा करने से संतान-सुख की इच्छा पूर्ण होती है। भौम प्रदोष का व्रत रखने पर कुछ बातों का विशेष तौर पर ध्यान रखना चाहिए। आइए जानते हैं भौम प्रदोष व्रत के दिन किन कामों को करना शुभ व अशुभ माना जाता है-जानें इस दिन क्या करें और क्या नहीं क्या करें: भौम प्रदोष पर शिव परिवार की पूजा-अर्चना करने का विधान है। इस दिन व्रत रखने से संतान-सुख की मनोकामना पूर्ण हो सकती है। भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए शिवलिंग का जलाभिषेक व रुद्राभिषेक कर सकते हैं। यह भी पढ़ें- फरवरी में प्रदोष व्रत कब रखा जाएगा? जा...