मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 25 -- मुजफ्फरपुर। वरीय संवाददाता नए साल में शहीद खुदीराम बोस और दाता कंबल शाह से जुड़े स्कल्पचर लगाने की तैयारी है। आरा (भोजपुर) में इसका निर्माण हो रहा है। दोनों प्रतिमाएं स्क्रैप से निर्मित 3डी होंगी। शहीद खुदीराम बोस की प्रतिमा के साथ उनके स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़ी कलाकृति भी बनेगी। अगले साल फरवरी तक दोनों प्रतिमाएं लग जाएंगी। इनमें शहीद खुदीराम बोस से जुड़े स्कल्पचर कंपनीबाग में लगाए जा सकते हैं। दरअसल, निगम बोर्ड में हुए निर्णय के आलोक में दोनों प्रतिमाएं बनाई जा रही हैं। दाता कंबल शाह मजार को लेकर शांति की निशानी कबूतर का प्रतीक बनाया जा रहा है। वार्ड 40 के पार्षद इकबाल हुसैन के मुताबिक हाफिज जी चौक (दाता कंबल शाह मजार चौक) पर कबूतर का स्कल्पचर लगाया जाना है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.