लखीमपुरखीरी, जनवरी 16 -- सेन्ट्रल बार एसोसिएशन ने फरधान टोल प्लाजा पर अवैध टोल वसूली और लखनऊ-बाराबंकी मार्ग के हैदरगढ़ टोल प्लाजा पर अधिवक्ताओं के साथ की गई मारपीट के मामले में ज्ञापन दिया। वकीलों ने केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी को संबोधित ज्ञापन एसडीएम की गैर मौजूदगी में उनके कार्यालय में दिया। ज्ञापन में कहा गया है कि एनएच-730 पर गोला-लखीमपुर मार्ग का निर्माण कार्य अभी पूर्ण नहीं हुआ है। सड़क पर ओवरब्रिज अधूरा एवं असुरक्षित है, कई स्थानों पर निर्माण सामग्री पड़ी हुई है और साइड सेफ्टी कार्य भी अधूरा है। इसके बावजूद फरधान टोल प्लाजा पर आमजन से लगातार टोल वसूली की जा रही है। जबकि एनएचएआई फी रूल 2008 (नियम 3.4.5) के अनुसार टोल वसूली तभी की जा सकती है जब सड़क का निर्माण पूर्ण होकर सुरक्षित रूप से यातायात के लिए खोल दी जाए। अवैध टोल वसूली की ...