सहारनपुर, जून 22 -- क्षेत्र के गांव फरकपुर में पेड काटने को लेकर दो पक्षो के बीच खूनी संघर्ष हुआ। इस दौरान दोनो पक्षो के बीच जमकर ईंट पत्थर चले। जिसमें एक पक्ष के दो लोग घायल हो गये। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलो को इलाज व मैडिकल परिक्षण के लिये अस्पताल भिजवाया। मिली जानकारी के अनुसार मिर्जापुर थाना क्षेत्र के गांव फरकपुर में खेत में खडे एक पेड को लेकर गांव के ही दो पक्षो के बीच विवाद था। जिसने शनिवार को खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। घायल पक्ष का आरोप है कि दूसरे पक्ष के लोगो ने उक्त पेड को काट दिया। जिसे लेकर दोनो पक्ष आमने सामने आ गये और दोनो पक्षो के बीच जमकर ईंट पत्थर चले। जिसमें एक पक्ष के साजिद पुत्र बशीर व राकिब पुत्र शफी घायल हो गये। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलो को इलाज व मैडिकल परिक्षण के लिये बेहट सीएचसी भिजवाया...