औरैया, दिसम्बर 6 -- खानकाह आस्ताना आलिया समदिया फफूंद शरीफ में सोमवार से हाफिजे बुखारी ख्वाजा अब्दुस्समद चिश्ती रहमतुल्लाह अलैह का 124वां सालाना उर्स शुरू होगा। तीन दिवसीय उर्स को लेकर पिछले कई दिनों से दरगाह परिसर में तैयारियां जोरों पर चल रही थीं, जो अब पूरी कर ली गई हैं। रंगाई-पुताई, डेकोरेशन और साफ-सफाई के बाद दरगाह को आकर्षक रूप दिया गया है। उर्स में हर साल की तरह इस बार भी हजारों अकीदतमंदों के पहुंचने की उम्मीद है। सज्जादानशीन सैयद अख्तर मियां चिश्ती के साहबजादे मौलाना सैयद नवाज़ अख्तर चिश्ती ने बताया कि उर्स 8, 9 और 10 दिसंबर को श्रद्धा और सादगी के साथ मनाया जाएगा। सोमवार सुबह फज्र की नमाज के बाद कुरानख्वानी के साथ उर्स की शुरुआत होगी। रात को इशा की नमाज के बाद गागर शरीफ का जुलूस निकलेगा, जो दरगाह से शुरू होकर मोहल्ला मोतीपुर, जुबै...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.