मेरठ, नवम्बर 9 -- लोहियानगर थाना क्षेत्र में फफूंडा में शनिवार रात बाइक सवार बदमाशों ने बैंक प्रबंधक की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस दौरान बैंक प्रबंधक और उनके दोस्त बाल बाल बचे। पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी। देर रात थाने पहुंचकर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने जांच में जुट गई है। परतापुर के शातब्दीनगर निवासी जितेंद्र कुमार ने बताया कि वह इंडियन ओवरसीज बैंक में वरिष्ठ प्रबंधक पद पर कार्यरत हैं। शनिवार को तीन दोस्तों के साथ वह बुलंदशहर में एक विवाह समारोह में शामिल होने गए थे। वापस लौटते वक्त रात करीब 12 बजे फफूंडा के पास उनकी चलती कार पर बाइक सवार बदमाशों ने फायरिंग कर दी। दो गोली कार में लगी। कार में सवार दोस्त और बैंक प्रबंधक बाल बाल बचे। वारदात के दौरान जितेंद्र ने कार दौड़ाकर जान बचाई। शताब्दीनगर पहुंचकर पुलिस कंट्रोल ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.