बेगुसराय, दिसम्बर 11 -- बेगूसराय। बीआरडीएवी पब्लिक स्कूल में गुरुवार को विद्यालय के प्राथमिक स्तर के एलकेजी के छात्र-छात्राओं के बीच सह-पाठ्‌यचर्या गतिविधि के अंतर्गत फन गेम्स का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्‌घाटन विद्यालय के प्राचार्य सह सहायक क्षेत्रीय अधिकारी कमल किशोर सिन्हा और प्राथमिक प्रभाग की प्रभारी मंजु कुमारी ठाकुर ने किया। संचालन खेल शिक्षक लक्ष्मण कुमार यादव और शिक्षिकाओं ने बड़े ही उत्साह से किया। बच्चों में खेल के प्रति जागरूकता और भरपूर उत्साह देखा गया। प्रतियोगिता के अंत में खेल शिक्षक समूह के द्वारा विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत कर उनका मनोबल बढ़ाया गया। प्राचार्य ने नन्हे मुन्ने बच्चों के खेल की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...