रांची, जनवरी 2 -- रातू, प्रतिनिधि। छोटानागपुर फन कैसल पार्क में नववर्ष के दूसरे दिन भी पर्यटकों का उत्साह कम नहीं हुआ। शुक्रवार को आयोजित 'जिंगल्स 2026' कार्यक्रम में युवतियों और कलाकारों ने शानदार प्रस्तुतियों से धमाल मचा दिया। कार्यक्रम की शुरुआत एंकर सोनी ने पर्यटकों को नववर्ष की बधाई देकर की। पार्क में युवतियों ने अपने नृत्य और गीतों से दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। बच्चों और महिलाओं ने जादूगर संदीप के करतबों का आनंद लिया। पर्यटकों ने पार्क के ड्रेगन कोस्टर, स्काई ट्रेन, गो कार्ट, कैटरपिलर, टोरा टोरा, ट्रूपर और टोरनेडो जैसे झूलों का लुत्फ उठाया। इस दौरान महिलाओं के लिए म्यूजिकल चेयर, फैशन शो, कपल्स डांस और किड्स डांस जैसी कई प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिनमें विजेताओं को आकर्षक उपहार दिए गए। विजेताओं के नाम : किड्स डांस में सनाय...