हल्द्वानी, फरवरी 9 -- हल्द्वानी। आबकारी विभाग ने अवैध मदिरा के खिलाफ लगातार कार्रवाई तेज कर दी है। डीएम ललित मोहन रयाल के निर्देश पर सोमवार को आबकारी निरीक्षक धीरेन्द्र बिष्ट के नेतृत्व में टीम ने फतेहपुर और लामाचौड़ क्षेत्र में दबिश दी। इस दौरान टीम ने रोड किनारे स्थित कच्ची बस्ती के पीछे और आसपास के बगीचे में गड्ढों में छिपाकर रखे ड्रमों से कुल 267 पाउच कच्ची शराब बरामद की। मामले में आबकारी अधिनियम के तहत अज्ञात अभियुक्त के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। टीम में उप आबकारी निरीक्षक कैलाश जोशी, हीरा बल्लभ, राहुल, खुशाल, ज्योति, भास्कर और गीता शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.