फतेहपुर, सितम्बर 16 -- औंग (फतेहपुर), संवाददाता। औंग में कानपुर-प्रयागराज हाईवे के पास बंद पड़ी फैक्ट्री में सोमवार दोपहर को एक महिला को फूंक दिया गया। कुछ महिलाओं ने धुआं उठता देखा तो आगे पहुंचीं। यहां महिला का शव देखकर सन्न रह गईं। सूचना पर पहुंची पुलिस को मौके से अधजला गैलन, माचिस, चूड़ियां व बिछिया मिली है। पुलिस को आशंका है कि हत्या करने के बाद शव यहां लाकर जलाया गया है। दुष्कर्म का भी शक जताया जा रहा है। महिला की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस हाईवे और आसपास लगे कैमरों को खंगालने में जुट गई है। औंग थाने के रानीपुर ओवरब्रिज से हाजीपुर चक मार्ग पर करीब डेढ़ सौ मीटर दूरी पर स्थित एक फैक्ट्री लंबे समय से बंद है। फैक्ट्री के पीछे की बाउंड्रीवॉल टूटी हुई है। सोमवार शाम दुर्गागंज की करीब आधा दर्जन महिलाएं खेतों में बकरियां चरा रहीं थीं। उन्हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.