जामताड़ा, फरवरी 19 -- फतेहपुर में सड़क दुर्घटना पीड़ित परिवार को कानूनी सहायता की जानकारी फतेहपुर। प्रतिनिधि फतेहपुर प्रखंड क्षेत्र में बुधवार को हुई सड़क दुर्घटना में मृत व्यक्ति के परिजनों से गुरुवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा) की टीम ने मुलाकात कर उन्हें कानूनी सहायता और मुआवजा प्रक्रिया की जानकारी दी। अध्यक्ष एवं सचिव के निर्देश पर टीम फतेहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गोविंदपुर-साहेबगंज स्टेट हाईवे स्थित संगाजोड़ी मोड़ पहुंची। जहां दुर्घटना में 45 वर्षीय मोहन प्रसाद साह की मौत हो गई थी। टीम ने मृतक के घर जाकर शोकाकुल परिवार से बातचीत की और उन्हें सांत्वना दी। इस दौरान पीएलवी अमित कुमार मंडल, प्रभास हेंब्रम और मुकेश कुमार मंडल ने मृतक की पत्नी को डालसा के माध्यम से मिलने वाली निःशुल्क कानूनी सहायता,आवश्यक दस्तावेजों और सड़क दुर्घटन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.