फतेहपुर, मई 13 -- फतेहपुर, संवाददाता। शादी की सारी रश्में लगभग पूरी हो चुकी थी। दुल्हन के विदाई की तैयारी चल रही थी। इसी दौरान दूल्हा बेहोश होकर गिर पड़ा। परिजन आनन फानन में अस्पताल लेकर भागे। कानपुर ले जाते वक्त बीच रास्ते दूल्हे की मौत हो गई। दोनों परिवारों में कोहराम मच गया है। परिजन रो रोकर बेहाल हैं। औंग थाना के छिवली गांव निवासी सुरेश कुमार गौतम की बेटी संजना की शादी रविवार को थी। बारात कानपुर के नौबस्ता से आई थी। दूल्हा मोनू गौतम पुत्र श्यामसुंदर गाजे बाजे के साथ बारात लेकर रविवार देर शाम छिवली पहुंचा था। बारात की रश्में शुरु हुई। डीजे रोडलाइट के साथ आगवानी हुई। जयमाल हुए, भोर पहर मंडप के नीचे भांवरे पड़ी, विवाह संपन्न हुआ। सोमवार सुबह कलेवा के बाद विदाई की तैयारी चल रही थी। सब कुछ सामान्य था। दुल्हन गाड़ी में आकर बैठ भी गई। इसी दौरान...