फतेहपुर, मई 28 -- फतेहपुर। खेतों से काम करके वापस घर जा रही बुजुर्ग महिला जैसे ही हाईवे पार करने लगी तभी तेज रफ्तार अनियंत्रित बोलेरो ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बुजुर्ग महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। राहगीरो ने पुलिस को सूचना दिया। घायल बुजुर्ग महिला को नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थरियांव पहुँचाया गया, जहां डॉक्टर न होने और इमरजेंसी सेवाएं बंद होने से करीब आधा घंटे तक महिला एंबुलेंस में तड़पती रही। उसके बाद जिला अस्पताल भेजा गया। थरियांव थाना क्षेत्र के भारतपुर निवासी बुजुर्ग महिला कलावती पत्नी स्वर्गीय शिव सिंह गांव के ही व्यक्ति के खेत में मूंग तोड़ने के लिए गई थी। वापस घर लौटते समय जैसे ही भारतपुर गांव के मोड़ के पास हाईवे पार करने लगी। तभी फतेहपुर से प्रयागराज की ओर जा रही तेज रफ्तार बोलेरो ने जोरदार टक्कर मार दिया। टक्कर...