फतेहपुर, मार्च 21 -- बहुआ (फतेहपुर), संवाददाता। ललौली थाने के खटौली गांव में बुधवार देर रात शिक्षा विभाग में चपरासी रोहित पटेल ने अपनी पत्नी किरन का बेरहमी से कत्ल कर दिया। किरन को उसने पहले दौड़ा-दौड़ाकर पीटा फिर मुंह में लकड़ी के टुकड़े और कपड़ा ठूंस कर गला घोट दिया। वारदात के बाद वह भाग निकला। गुरुवार सुबह घर पर मौजूद भांजे ने मामी का शव पड़ा देख पड़ोसियों को सूचना दी। रोहित बीआरसी बहुआ के शाह स्थित कार्यालय में चतुर्थ श्रेणी के पद पर तैनात है। उसकी शादी साल 2016 में लालपुर मजरे बैजनी थाना मलवां निवासी किरन देवी के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिनों बाद से ही दोनों के बीच रिश्ते तल्ख हो गए। आए दिन मारपीट होती थी। घर पर सात वर्षीय बेटी रिषिका और 14 वर्षीय भांजा उत्कर्ष मौजूद थे। भांजे ने बताया कि बुधवार रात करीब साढ़े नौ बजे सभी खाना खाकर सो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.