गया, फरवरी 20 -- फतेहपुर प्रखंड के जपरैन पईन में प्रस्तावित नाला निर्माण को लेकर किसानों ने सीओ को आवेदन दिया है। किसानों ने नाला निर्माण पर रोक लगाने और पईन के अस्तित्व को बचाने की गुहार सीओ से लगाई है। सीओ को दिए आवेदन में किसान अशोक कुमार, विकास कुमार, संजय चौधरी, रणविजय कुमार, रामाशीष कुमार, राजेंद्र चौधरी आदि किसानों ने कहा है कि जपरैन पईन से क्षेत्र के करीब 22 गांवों के हजारों एकड़ खेतों को सिंचाई उपलब्ध होती है। इस पईन के पानी से किसान खेती कर जीविकोपार्जन करते हैं। लेकिन, वर्तमान में इस पईन में नाले का निर्माण कराया जा रहा है। यदि पईन को अतिक्रमण कर नाला का निर्माण कर दिया गया तो भविष्य में इसका अस्तित्व समाप्त होने का खतरा है। नाले का निर्माण हो जाने से पईन के जरिए आने वाला पानी बाधित हो जाएगा। इससे किसानों को भारी परेशानी का साम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.