फतेहपुर, फरवरी 4 -- फतेहपुर, संवाददाता। कार से स्टंटबाजी करते एक युवक का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। युवक हाथ छोड़कर पैर से स्टेयरिंग थामे है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने संज्ञान लिया है। हालांकि आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। शहर के बिंदकी बस स्टॉप निवासी एक युवक शहर की सड़कों से लेकर हाईवे तक कार में स्टंट करते हुए चला रहा है। स्टेयरिंग छोड़ कर वह कार की सीट में खड़ा हो जाता है। सनरूफ से बाहर निकल कर खड़ा है। कार की स्टेयरिंग पैरों से मोड़ रहा है। बताया जा रहा है कि इस तरह के कई वीडियो युवक की इंस्टग्राम आईडी से पड़े हैं। वायरल वीडियो के बाद पुलिस ने घटना का संज्ञान लिया है। कोतवाल टीके राय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। केस दर्ज किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...