गया, मार्च 16 -- फतेहपुर थाना क्षेत्र के ढूब्बा गांव के पास गया-रजौली स्टेट हाईवे-70 मुख्य सड़क पर कार और बाइक में आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। इस घटना में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में तीन महिला और दो पुरुष शामिल हैं जिन्हें इलाज के लिए फतेहपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया है। यह घटना रविवार शाम चार बजे की है। बताया गया है कि घटना के समय कार फतेहपुर से गोपीमोड़ की ओर जा रही थी और बाइक गोपीमोड़ से फतेहपुर की ओर आ रही थी। ढूब्बा गांव के पास से जब दोनों वाहन गुजर रही थी। इसी समय दोनों में आमने-सामने से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि बाइक सवार युवक बाइक से कार पर फेंका गया। इस घटना में बाइक और कार पर सवार रहे पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में पप्पू मांझी व चांदमुनी देवी दोनों ग्राम शांतिनगर, बविता ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.