गया, जनवरी 15 -- फतेहपुर थाना क्षेत्र के डुमरीचट्टी बाजार में आग लगने से चार फुटपाथी दुकानें जल गई। इसमें हजारों का नुकसान हुआ है। इन दुकानों में असामाजिक लोगों द्वारा आग लगाए जाने की बात बताई गई है। यह घटना बुधवार की रात करीब डेढ़ की है। बताया गया कि आधी रात के बाद सड़क किनारे स्थित इनकी दुकानों से आग की लपटे तेज उठने लगी तो आसपास के ग्रामीणों की नजर उसपर पड़ी। इसके बाद हल्ला होने पर ग्रामीण और दुकानदार वहां पहुंच गए और आग बुझाने में जुट गए। उनके अथक प्रयास से आग बुझ पाया जिस कारण अगल-बगल की दुकानें आग के चपेट में आने से बच गई। इस आग में जितेंद्र केशरी का दुकान, प्रकाश केशरी का फल दुकान और मो. राशिद व मो. मंजूर का सब्जी दुकान पूरी तरह से जल गया। जबकि रघुनंदन केशरी और शिवनंदन केशरी का होटल आंशिक रूप से जला है। इस आगलगी की घटना में दुकानदा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.