जामताड़ा, जनवरी 7 -- फतेहपुर में अवैध बालू खनन पर बड़ी कार्रवाई, दो ट्रैक्टर जब्त फतेहपुर,प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के ताराबाद किनारे शीला नदी घाट पर अवैध बालू खनन एवं परिवहन के खिलाफ जिला खनन पदाधिकारी के निर्देश खनन निरीक्षक ने कार्रवाई की। इस दौरान दो ट्रैक्टर जब्त किए गए, जो अवैध रूप से बालू खनन कर परिवहन कर रहे थे। ट्रैक्टर चालकों को खनन विभाग की टीम देख लेने पर मौके से फरार होना पड़ा। जानकारी के अनुसार, जब्त ट्रैक्टरों पर कोई पंजीकरण संख्या नहीं थी। जिससे मालिकों की पहचान नहीं हो सकी। इस संबंध में खनन निरीक्षक ने कहा कि अवैध खनन रोकने के लिए लगातार निरीक्षण और छापेमारी की जा रही है। बिना वैध अनुमति बालू खनन या परिवहन करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल ट्रैक्टर फतेहपुर थाना परिसर में सुरक्षित रखे गए हैं। वहीं प्रशासन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.