नई दिल्ली, मार्च 21 -- भारतीय जनता पार्टी के फतेहपुर के मौजूदा जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल की मुश्किलें बढ़ना तय है। उनके ऊपर पद के बदले पैसा लेने के गंभीर आरोप लगे थे। इस मामले में पार्टी के प्रदेश नेतृत्व द्वारा जांच कराई गई थी। जांच समिति ने अपनी रिपोर्ट नेतृत्व को सौंप दी है। इसमें आरोपों को सही पाया गया है। ऐसे में मुखलाल पाल की जिलाध्यक्ष पद की दावेदारी तो खत्म हो ही गई, उन पर कार्रवाई की तलवार भी लटक रही है। इस पर फैसला प्रदेश नेतृत्व को लेना है। मामला किसी आयोग या निगम में चेयरमैन पद दिलाने का था। इसके लिए कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के युवा मोर्चा के पूर्व क्षेत्रीय मंत्री अजित कुमार गुप्ता ने भाजपा जिलाध्यक्ष को पैसे दिए थे। इसकी लिखित शिकायत बांदा निवासी अजित ने भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल सहित प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.