जामताड़ा, अगस्त 17 -- फतेहपुर प्रखंड में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस फतेहपुर, प्रतिनिधि। फतेहपुर प्रखंड में स्वतंत्रता दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। प्रखंड मुख्यालय कार्यालय में प्रमुख अरविंद कुमार मुर्मू ने तिरंगा फहराकर सलामी दी। वहीं फतेहपुर थाना परिसर में थाना प्रभारी कुंदन कुमार वर्मा, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉ समीर गोराई, सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में रंजीत कुमार मंडल तथा उच्च विद्यालय फतेहपुर में प्रधानाध्यापक धर्मराज शर्मा ने ध्वजारोहण किया। वही झारखंड आवासीय बालिका विद्यालय की वार्डन रीता पंडित और शरारत प्ले स्कूल की प्रधानाध्यापिका शोभा कुमारी ने भी तिरंगा फहराकर राष्ट्रगीत गाया। इसी क्रम में अगैया सरमुडी पंचायत में मुखिया उमेश्वर मुर्मू ने ध्वजारोहण कर आमसभा का आयोजन किया। सभी संस्थानों और विद्यालयों...