गया, जनवरी 29 -- फतेहपुर नगर पंचायत के चार वार्डों में गुरुवार और बुधवार को मुख्य पार्षद रवि कुमार की अध्यक्षता और कार्यपालक अधिकारी के संचालन में आमसभा व जनसुनवाई का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित हुए और अपनी समस्याओं से मुख्य पार्षद और पदाधिकारी को अवगत कराया। वार्ड वासियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनने के बाद उसके निदान का भरोसा दिया गया। आम सभाओं में योजनाओं का चयन किया गया जिसे प्राथमिकता के आधार पर पूरा किए जाने की बात कही गई। मुख्य पार्षद रवि कुमार ने कहा कि फतेहपुर नगर पंचायत के 11 वार्डों में आमसभा व जनसुनवाई का आयोजन किया जा रहा है। इसमें लोगों की समस्याएं सुनीं जा रही हैं और योजनाओं का चयन किया जा रहा है। इन सभाओं का मुख्य उद्देश्य वार्ड स्तर पर विकास कार्यों की समीक्षा और जनता की परेशानियों का तत्काल...