जामताड़ा, जनवरी 31 -- फतेहपुर थाना गेट के समीप चला सघन वाहन जांच अभियान फतेहपुर,प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र अंतर्गत गोबिंदपुर-साहेबगंज मुख्य सड़क के थाना गेट के समीप गुरुवार को सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। जांच अभियान थाना प्रभारी अमर सिंह तापेए के निर्देश पर चलाया गया। मौके पर थाना प्रभारी ने बताया वाहन जांच अभियान का उद्देश्य सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करना, यातायात नियमों का पालन कराना तथा अपराधी गतिविधियों पर अंकुश लगाना था। अभियान के दौरान दोपहिया, चारपहिया सहित अन्य वाहनों के संबंधित ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन पंजीकरण, बीमा, प्रदूषण प्रमाण पत्र एवं हेलमेट की जांच की गई। दुर्घटनाओं में कमी लाने और आम नागरिकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यातायात नियमों का पालन प्रत्येक लोगों की जिम्मेदारी है। सड़...