बांदा, अक्टूबर 12 -- बांदा। संवाददाता। कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित के नेतृत्व में पदाधिकारी व कार्यकर्ता फतेहपुर एक कार्यक्रम में जा रहे थे। पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर जिलाध्यक्ष के ही निवास पर नजरबंद कर दिया। शहर के सेंटमैरी स्कूल के निकट आवास से नारेबाजी करते हुए फतेहपुर के लिए कूच कर रहे जिलाध्यक्ष को पुलिस ने आगे जाने से रोक दिया। जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने बताया कि भाजपा व संघ की मिलीजुली रणनीति के तहत दलित समुदाय पर हमले किए जा रहे हैं। प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अजयराय, पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी दलित हरिओम वाल्मीक के परिवारजनों से सांत्वना व आर्थिक सहायता प्रदान करने जा रहे थे, लेकिन तानाशाही नीतियों के चलते कानपुर में ही गिरफ्तार कर नजरबंद कर दिया। इस घटना को लेकर कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित सहित मुमताजअली,...