बांका, दिसम्बर 2 -- अमरपुर (बांका), निज संवाददाता। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार बांका के सचिव राजेश कुमार सिंह ने सोमवार को अमरपुर प्रखंड के फतेहपुर ग्राम कचहरी का निरीक्षण किया। इस दौरान ग्राम कचहरी में कुल दो वाद लंबित पाए गए। लंबित वादों में से एक वाद के वादी से सचिव ने बात कर इसे राष्ट्रीय लोक अदालत में समाप्त कराने का सुझाव दिया गया। सचिव ने सुझाव दिया कि लोक अदालत के माध्यम से अधिक से अधिक वादों का निस्तारण कराने का प्रयास करें। मालूम हो कि आगामी 13 दिसंबर को व्यवहार न्यायालय बांका में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन होगा। इस मौके पर पंचायत के मुखिया सुभाष दास, न्याय मित्र अभिषेक कुमार, न्याय सचिव स्वीटी कुमारी, उप सरपंच हितेश कुमार झा, जिला विधिक सेवा प्राधिकार बांका के लिपिक कृष्ण कुमार पांडे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.