भागलपुर, अप्रैल 1 -- नाथनगर। हिन्दुस्तान प्रतिनिधि भुआलपुर पंचायत के फतेहपुर गांव में सोमवार की शाम चारा बजे दो बीघा गेहूं के खेत में आग लग गई। पीड़ित किसान प्रशांत राय, राहुल कुमार राय, शिव प्रसाद राय ने बताया कि हम तीनों किसानों की करीब दो बीघा में लगी गेहूं की फसल आग लगने से जलकर राख हो गयी। ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू किया गया। सीओ नाथनगर को पीड़ित तीनों किसानों ने लिखित शिकायत देकर मुआवजा देने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.