गया, जनवरी 30 -- फतेहपुर में अभियान बसेरा-2 के तहत प्रखंड के धरमपुर गांव के चयनित पांच भूमिहीन महादलित परिवारों को आवास बनाने के लिए बंदोबस्ती के पर्चे दिए गए हैं। लाभान्वित हुए प्रत्येक लाभुक को पांच-पांच डिसमिल जमीन के पर्चे मिले हैं। सीओ अमिता सिंहा ने बताया कि अभियान बसेरा-2 के तहत फतेहपुर अंचल से भूमिहीन पांच महादलित परिवारों को चयनित उसे स्वीकृति के लिए अपर समाहर्ता गया जी और अपर मुख्य सचिव राजस्व और भूमि सुधार विभाग, बिहार पटना प्रतिवेदित किया गया था। बंदोबस्ती के पर्चे के लिए जिन लाभुकों का चयन कर स्वीकृति के लिए भेजा गया था उसमें फतेहपुर अंचल के धरमपुर गांव की पूजा कुमारी, सावित्री देवी, सारो देवी, राखी कुमारी और गौरी देवी शामिल हैं। इन पांच लाभार्थियों को आवास निर्माण के लिए मौजा धरमपुर में भूमि चिह्नित कर दिया किया गया। यह भूमि...