सहारनपुर, मई 23 -- नागल। गुरुवार को दिन दहाड़े अज्ञात चोरों ने फतेहपुर कलां में एक बंद मकान को निशाना बनाते हुए करीब 5 लाख रुपये के जेवरात व नगदी चुरा ली। सचिन कुमार एक फाइनेंस कंपनी में कर्मचारी है तथा पत्नी के साथ सहारनपुर में ही रहता है। गांव में केवल माता-पिता रहते हैं। दो दिन पूर्व सचिन की मां अपनी बेटी से मिलने उसकी ससुराल चली गई। घर में पिता अकेले ही थे। गुरुवार दोपहर करीब ढाई बजे वह मकान का ताला लगाकर जंगल में चले गए। इस दौरान किन्हीं अज्ञात चोरों ने मकान का ताला तोड़कर घर में रखे उसकी पत्नी के करीब 5 तोले सोने के जेवरात व पचास हजार रुपए की नगदी चुरा ली। सचिन के पिता बलजोर सिंह जंगल से लौटे तो मकान का ताला टूटा हुआ देख उनके होश उड़ गए। उन्होंने घटना की जानकारी सचिन को दी। देर शाम सचिन ने घटना की तहरीर पुलिस को दी। उधर थाना प्रभारी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.