गया, मार्च 21 -- फतेहपुर प्रखंड में गुरुवार की रात में हुई मेमौसम बारिश से जेठुआ फसल के साथ ही दलहन व तेलहन फसल को नुकसान पहुंचने की संभावना है। क्योंकि अधिक नमी से फसलें खराब हो सकती हैं और बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है। ऐसी स्थिति को देख क्षेत्र के किसान परेशान दिख रहे हैं व उनके चेहरे मुरझाने लगे हैं। फतेहपुर में बुधवार को अहले सुबह से ही मौसम का मिजाज बदल गया और दिनभर आसमान में बादल छाया रहा व हवा चलती रही। इसी बीच देर शाम गरज के साथ बूंदाबांदी शुरू हो गई। इसके बाद अहले सुबह तीन बजे से बारिश होने लगी। इस हल्की बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। बारिश का सीधा प्रभाव रबी फसलों और जेठुआ फसल पर पड़ना तय माना जा रहा है। इधर, हवा के साथ हुई बारिश ने गर्मी से राहत के साथ थोड़ी मुश्किलें भी लेकर आई है। ये बेमौसम बारिश किसानों के लिए मुसीबत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.