गया, मार्च 10 -- होली पर्व को लेकर फतेहपुर थाना में शांति समिति की बैठक हुई। इसमें फतेहपुर वासियों से शांति, सौहार्द, भाईचारगी के माहौल में होली पर्व मनाने व क्षेत्र में विधि व्यवस्था बनाये रखने की की अपील की गई। मौके पर बीडीओ शशिभूषण साहू और थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार सिंह ने कहा कि होली आपसी प्रेम, भाईचारा व एकता का पर्व है। इसे सभी लोग आपस में मिलजुल कर मनाएं और पुरानी परंपरा को कायम रखें। मौके पर जदयू अध्यक्ष रणविजय कुमार, पप्पू मालाकार, मुखिया संजय चौधरी, मुखिया राजेंद्र सिंह राजू, मनीष कुमार, रामचंद्र यादव, टेकनारायण यादव आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.