गया, मार्च 10 -- फतेहपुर पुलिस ने दोहरे हत्याकांड में फरार अभियुक्त अनुज चौहान को गिरफ्तार कर लिया है। वह पिछले 25 साल से पुलिस की पकड़ से फरार चल रहा था। उसे जहानाबाद के बेलदारीचक गांव से पकड़ा गया है। थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार सिंह ने बताया फतेहपुर थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव में वर्ष 2000 में डायन के आरोप में दो महिलाओं की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में जहानाबाद के बेलदारीचक निवासी अनुज चौहान को नामजद अभियुक्त बनाया गया था। अनुज चौहान जहानाबाद थाना क्षेत्र के बेलदारीचक गांव का रहने वाला है। उसका नारायणपुर में ससुराल है। उसे गिरफ्तार करने के लिए उसके घर व ससुराल सहित अन्य ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही थी। लेकिन उसके फरार रहने व अंडरग्राउंड हो जाने के कारण उसकी गिरफ्तारी संभव नहीं हो पा रही थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.