जामताड़ा, जून 16 -- फतेहपुर: अवैध बालू लदे ट्रैक्टर को पुलिस ने किया जब्त फतेहपुर,प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के अगैया चेकपोस्ट पर रविवार को पुलिस ने अवैध रूप से बालू लदे एक ट्रैक्टर को जब्त किया। यह ट्रैक्टर शीला नदी बालू घाट से अवैध खनन कर बालू लेकर जा रहा था। थाना प्रभारी कुंदन कुमार वर्मा को इसकी गुप्त सूचना के आधार पर फतेहपुर थाना पुलिस ने चेकपोस्ट पर चेकिंग के दौरान अवैध बालू लदा ट्रैक्टर को जब्त कर लिया, हालांकि चालक मौके से फरार हो गया। जब्त ट्रैक्टर को थाने लाया गया है और पुलिस खनन विभाग को इसकी जानकारी दे रही है ताकि आगे की कार्रवाई की जा सके। जिले में एनजीटी के दिशा-निर्देशों के तहत टास्क फोर्स लगातार अवैध खनन और बालू के अवैध परिवहन पर नजर बनाए हुए है। इस कार्रवाई से अवैध बालू खनन को लेकर बालू माफिया में हड़कंप मच गया है। प्रशासन का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.