जामताड़ा, जनवरी 28 -- फतेहपुर:बगान पाड़ा में क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन, आसनबेड़िया टीम बनी विजेता फतेहपुर,प्रतिनिधि। सरस्वती पूजा के उपलक्ष्य पर बगानपाड़ा दुर्गा मंदिर मैदान में बुधवार को एक दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। जिसमें स्थानीय और आसपास के क्षेत्र की टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का शुभारंभ भाजपा युवा नेता मनोज गोस्वामी ने फीता काटकर किया। प्रारंभिक मुकाबला आसनबेड़िया और आमगाछी की टीमों के बीच खेला गया, जिसमें आसनबेड़िया की टीम ने 44 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए तीन विकेट खोकर जीत दर्ज की। फाइनल मुकाबले में आसनबेड़िया और राधामाठ की टीमें आमने-सामने हुईं। राधामाठ की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 ओवर में चार विकेट खोकर 53 रन बनाए। जवाबी पारी में आसनबेड़िया ने 5 ओवर में तीन विकेट खोकर 47 रन बनाकर उपविजेता रही। ...