कन्नौज, जनवरी 9 -- सिकंदरपुर, संवाददाता। भारतीय शिक्षा सदन इंटर कॉलेज के मैदान पर आयोजित टी-20 अंतर्जनपदीय क्रिकेट टूर्नामेंट में शुक्रवार को जयहिंद क्रिकेट क्लब फतेहगढ़ और तरुण क्रिकेट क्लब सिकंदरपुर के बीच जोरदार मुकाबला हुआ। फतेहगढ़ ने 43 रनों से मैच जीत लिया। टॉस जीतकर फतेहगढ़ ने पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया और शानदार प्रदर्शन करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 225 रन बनाए। ओपनर दानिश खान ने नाबाद 125 रनों की तूफानी पारी खेली, जबकि अभिनव पाल ने नाबाद 61 रनों का योगदान दिया। दोनों बल्लेबाजों की जबरदस्त साझेदारी ने टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। सिकंदरपुर के गेंदबाज गोपाल मिश्रा और राज शुक्ला ने 2-2 विकेट लेकर कुछ हद तक वापसी का प्रयास किया। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी सिकंदरपुर की टीम निर्धारित ओवरों में 8 विकेट खोकर के...