बरेली, जनवरी 1 -- फतेहगंज पूर्वी पीएचसी का मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. विश्राम सिंह ने बुधवार की रात निरीक्षण किया। उन्होंने ओपीडी रजिस्टर देखा। नाइट ड्यूटी रजिस्टर चेक किया और दवाओं की उपलब्धता की जानकारी ली। यह स्वास्थ्य केंद्र डिलीवरी प्वाइंट भी है। सीएमओ ने वहां होने वाले प्रसव की संख्या के बारे में पूछा। इस दौरान सीएचसी फरीदपुर प्रभारी डॉ. अनुराग गौतम, जिला कार्यक्रम प्रबंधक जितेंद्र कुमार समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.