पटना, नवम्बर 22 -- फतुहा पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर बिजली तार काटने वाले गिरोह के तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। हालांकि छापेमारी की भनक लगते ही अन्य फरार हो गए। इनके पास से चोरी के तार, ऑटोमेटिक कटर मशीन, टूल किट, बड़ा लोहा कटर, दो मोबाइल और एक बाइक बरामद की गई है। पुलिस ने पूछताछ के बाद शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। बिजली तार की बढ़ती चोरी की घटनाओं को देखते हुए थानाध्यक्ष सदानंद साह के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। इसके बाद विभिन्न जगहों पर छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान रसलपुर गांव में एक बाइक पर सवार दनियावां चौड़ा निवासी पंकज कुमार, खुसरूपुर सुकरवेग चक निवासी राकेश कुमार और विशाल यादव पुलिस के हत्थे चढ़ गए। इनलोगों के पास से ऑटोमेटिक कटर मशीन, टूल किट, बड़ा लोहा कटर, दो मोबाइल जब्त किए गए। जबकि इनलोगों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.