प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 26 -- बीरापुर/गौरा, हिन्दुस्तान संवाद। फतनपुर के बीरापुर में किशोरी और रामापुर में विवाहिता ने फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बीरापुर निवासी शमशेर अली की 17 वर्षीय पुत्री रूबी बानो को उसकी मां किस्मतुलनिशा मंगलवार को भोर में जगाने गई लेकिन देर तक दरवाजा खटखटाने के बाद भी कोई जवाब नहीं मिला। परिजनों ने झरोखे से अंदर देखा तो उसका शव दुपट्टे से लटक रहा था। परिजन शव दफनाने की तैयारी में थे तभी अचानक पुलिस पहुंच गई और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फतनपुर के ही रामापुर निवासी हरिनाथ की 24 वर्षीय पत्नी बबली का शव घर की छत पर बने कमरे में लोहे की पाइप से साड़ी के फंदे से लटकता मिला। दरवाजा तोड़कर शव बाहर निकाला गया। अभी डेढ़ वर्ष पूर्व ही उसकी शादी हुई थी। उसे चार माह की बेटी हर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.