पूर्णिया, फरवरी 19 -- बायसी, एक संवाददाता। बायसी थाना क्षेत्र के फटकी चौक के समीप बुधवार को तीन वाहनों की आमने-सामने टक्कर हो गई, जिसमें करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए पीएचसी बायसी लाया गया। घायलों में प्रिया कुमारी, भोला शर्मा तथा मो. जमशेद सहित अन्य लोग शामिल हैं। घायलों ने बताया कि अचानक तीनों वाहन आपस में टकरा गए, जिससे कई लोग चोटिल हो गए। वहीं हल्की चोट लगने वाले कुछ लोग घटनास्थल से ही दूसरे वाहन से अपने गंतव्य के लिए निकल गए। थानाध्यक्ष शिवकुमार पासवान ने बताया कि सभी घायलों का इलाज चल रहा है। फिलहाल किसी पक्ष की ओर से आवेदन नहीं दिया गया है। आवेदन मिलने पर विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...