कानपुर, अप्रैल 12 -- कानपुर। फजलगंज इंडस्ट्रियल एरिया स्थित पंजाब पेंट्स की फैक्ट्री में शनिवार दोपहर को आग लग गई। लपटें उठती देखकर फैक्ट्री के कर्मचारियों ने दमकल और पुलिस को सूचना दी। फजलगंज, मीरपुर, कर्नलगंज, किदवई नगर के फायर स्टेशन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। वहीं, दमकल की छह गाड़ियों ने दो घंटे में आग पर काबू पाया। फिलहाल आग लगने की वजह की जानकारी नहीं हो सकी है। तिलकनगर निवासी प्रमोद खन्ना की फजलगंज इंडस्ट्रियल एरिया में पंजाब पेंट्स कलर एंड वार्निश वर्क्स प्राइवेट लिमिटेड की फैक्ट्री है। शनिवार दोपहर करीब 12 बजे फैक्ट्री की तीसरी मंजिल पर रखे गत्ते और पेंट के खाली डिब्बों में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। इस दौरान फैक्ट्री में मौजूद कर्मचारियों में अफरातफरी मच गई। उन्होंने बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। फैक्ट्री मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.