मुरादाबाद, जनवरी 29 -- नगर के बाईपास निकट बिलारी मार्ग के समीप गुरुवार देर शाम फखरुद्दीन शाह रहमतुल्लाह के मजार पर सालाना उर्स के मौके पर कुल की रस्म अकीदत व एहतराम के साथ अदा की गई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में अकीदतमंदों और ज़ायरीनों ने कुल शरीफ में हाज़िरी देकर नियाज़ पेश की और दुआएं मांगीं। कुल शरीफ के मौके पर मुल्क में अमन-शांति, भाईचारे और तरक्की की दुआ की गई। उर्स के दौरान मजार परिसर में धार्मिक माहौल बना रहा और दूर-दराज़ से आए ज़ायरीनों ने मजार पर चादरपोशी कर अपनी अकीदत पेश की। इस अवसर पर समाजसेवी हसमत रज़ा, समीर खान, गुफरान, फुरकान, सुऐब, वसीम खान, डॉ. नदीम, गुड्डू, मुज़म्मिल, इरशाद, राजा, रईस खां सहित भारी संख्या में ज़ायरीन मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.