मुजफ्फरपुर, मार्च 26 -- कुढ़नी, एक संवाददाता। फकुली थाना क्षेत्र के भगवानपुर गोआ बमकांड में पुलिस ने घटना के 72 घंटे के अंदर इसमें शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रही है। तीनों पूर्व चंपारण जिले के रहने वाले हैं। भगवानपुर गोआ गांव निवासी अरुण कुमार सिंह के घर पर रविवार रात बाइक सवार अपराधियों ने बम फेंक कर दहशत फैला दी थी। साथ ही उनके मोबाइल पर फोन कर 15 लाख रुपये की मांग की थी। शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की जांच करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। मामले में एसडीपीओ-2 अनिमेष चंद्र ज्ञानी ने बताया कि पीड़ित परिवार के दिए आवेदन के आधार पर जांच करते हुए मोतिहारी जिले के मधुबन थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव निवासी संतोष कुमार, मेहसी थाना क्षेत्र के कटहा गांव निवासी सरोज कुमार, मधुबन थाना क्षे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.