अयोध्या, मार्च 18 -- मिल्कीपुर,संवाददाता। इनायत नगर थाना क्षेत्र के डीह पूरे बीरबल के मजरे डिहवा में अपने ही खंडहर घर के निकट एक युवक का शव फंदे से लटकता मिला है। सूचना के बाद मौके पर पहुंचकर स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए जांच पड़ताल शुरू कर दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार इनायत नगर थाना क्षेत्र के डीह पूरे बीरबल के मजरे डिहवा गांव निवासी 38 वर्षीय अमरेश कुमार पुत्र चंद्रिका प्रसाद का शव सोमवार की सुबह अपने खंडहर घर के निकट नीम के पेड़ से फंदे के सहारे लटकता मिला। परिजनों का कहना है कि मृतक पुराने खंडहर के घर में बने एक कमरे में रहता था। रविवार की रात परिवार के साथ भोजन करके पुराने घर पर सोने चला गया था। सोमवार की सुबह ग्रामीणों ने घर से लगभग 20 मीटर दूर स्थित नीम के पेड़ से अमरेश कुमार का शव लटकता ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.