शाहजहांपुर, फरवरी 6 -- जलालाबाद थाना क्षेत्र के नगरिया बुजुर्ग के मजरा पहला में शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे घर के अंदर कमरे में एक महिला का शव फंदे से लटका मिला। परिजनों ने आत्महत्या की आशंका जताई है। गांव पहला निवासी रजनीश की 30 वर्षीय पत्नी रानी ने कमरे में पंखे के कुंडे से दुपट्टे का फंदा लगाकर जान दे दी। उस समय पति रजनीश राजस्थान में मजदूरी करने गया हुआ था। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी गई। परिजनों ने बताया कि रानी की शादी करीब आठ वर्ष पूर्व हरदोई जिले के थाना रूपापुर क्षेत्र के गांव इनायतपुर में हुई थी। रानी के दो बच्चे हैं, जिनमें दो माह की एक बेटी और दो वर्ष का एक बेटा शामिल है। परिवार में जेठ के लिए मृतका की बड़ी बहन भी विवाहित है। पुलिस का कहना है कि परिजनों ने कानूनी कार्रवाई से इनकार किया है...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.