लखनऊ, मार्च 8 -- मोहनलालगंज, संवाददाता। सिसेंडी में शुक्रवार को विवाहिता का शव ससुराल में फंदे से लटकता मिला था। पिता ने दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर बेटी की हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। रायबरेली बन्नावा निवासी अशोक कुमार ने बेटी प्रीती उर्फ मोनी गौतम (30) की शादी मोहनलालगंज सिसेंडी निवासी लक्ष्मी नारायण उर्फ ज्ञान से की थी। शादी के बाद से ही प्रीती को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता था। यह बात विवाहित ने फोन कर परिवार को बताई थी। पिता अशोक कुमार के मुताबिक शुक्रवार शाम प्रताड़ना से परेशान होकर प्रीती ने फांसी लगा ली। काफी देर बाद उसे ससुराल वाले अस्पताल ले गए। जहां प्रीती की मौत हुई। इंस्पेक्टर अमर सिंह ने बताया कि अशोक की तहरीर पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.