लखनऊ, अक्टूबर 1 -- वजीरगंज गोलागंज में बुधवार को किराए के मकान में रह रही बीएससी की छात्रा बरखा परमार (19) का शव बुधवार शाम फंदे पंखे के सहारे फंदे पर लटका मिला। वह क्रिश्चियन कॉलेज से बीएससी द्वितीय वर्ष की छात्रा थी। दो साल से नीट की भी तैयारी कर रही थी पर चयन न होने के कारण अवसाद में थी। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है। इंस्पेक्टर राजेश त्रिपाठी के मुताबिक बरखा मूल रूप से मध्य प्रदेश के रायसेन की रहने वाली थी। यहां दो साल से क्रिश्चियन कॉलेज में पढ़ाई कर रही थी। बुधवार शाम मकान मालिक ने रोशनदान के सहारे दुपट्टे से बरखा को फंदे पर लटका देखा। पड़ोसियों की मदद से आनन फानन फंदे से उतार कर बलरामपुर अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बरखा के परिवारीजनों को सूचना दे दी गई है। फोरेंसिक टीम ने घटनास्...