ललितपुर, मार्च 8 -- ललितपुर। गौना रेंज अन्तर्गत रिछा माहोली वन ब्लाक में तेंदुए की मौत के मामले की छानबीन में जुटी वन विभाग टीम ने सुअर के शिकार को फंदा लगाने वाले शिकारी को दबोच लिया। आला अधिकारियों को इसकी जानकारी देने के बाद वन विभाग अफसरों ने उसको न्यायालय में प्रस्तुत किया। जहां से उसे चौदह दिन की रिमांड पर भेज दिया गया। गौंना रेंज अन्तर्गत रिछा महोली वन क्षेत्र में पेड़ पर तेंदुए का शव पाए जाने के मामले की वास्तविकता जांचने के लिए विभागीय आला अधिकारियों ने कई बार मौक-ए-वारदात को जांचा परखा। तेंदुए का शव उनको एक्सलेटर वायर में फंसा मिला, जिसमें एक लकड़ी बंधी हुई थी। इससे यह साफ हो गया था कि तेंदुए की मौत शिकारी के फंदे में फंसने से हुई है। इसके बाद प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी ने घटनाक्रम को रीक्रिएट किया। सबकुछ साफ हो जाने के बाद उन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.