नई दिल्ली, मार्च 11 -- Centum Electronics share: बाजार में सुस्ती के बीच कुछ शेयरों में मंगलवार को तूफानी तेजी देखने को मिली। इनमें से एक शेयर सेंटम इलेक्ट्रॉनिक्स का है। इलेक्ट्रॉनिक्स सिस्टम डिजाइन और मैन्युफैक्चरिंग से जुड़ी इस कंपनी ने संस्थागत प्लेसमेंट या क्यूआईपी के जरिए फंड जुटाने की योजना बनाई है। इस ऐलान के बाद 11 मार्च को कंपनी के शेयर में 10% से अधिक की तेजी आई। ट्रेडिंग के दौरान शेयर 1356.35 रुपये के स्तर तक पहुंच गया। 4 मार्च को शेयर 1,140.15 रुपये के निचले स्तर तक आ गया था। इस लिहाज से शेयर रिकवरी मोड में नजर आ रहा है। बीते साल दिसंबर में शेयर 2,400 रुपये पर पहुंच गया था।1219.65 रुपये प्रति शेयर पर ऐलान सेंटम इलेक्ट्रॉनिक्स का प्रबंधन 1,219.65 रुपये प्रति शेयर के फ्लोर प्राइस पर शेयरों के क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.