धनबाद, अक्टूबर 11 -- प. सिंहभूम के सारंडा के जराईकेला थाना क्षेत्र के समठा में शुक्रवार शाम नक्सलियों के आईईडी विस्फोट में सीआरपीएफ इंस्पेक्टर और एक एसआई समेत तीन घायल हो गये। घायल सीआरपीएफ 60 बटालियन के इंस्पेक्टर को राउरकेला अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस हादसे में कॉन्स्टेबल महेंद्र लश्कर शहीद हो गए हैं। दूसरी ओर, नक्सलियों ने सारंडा के बीहड़ राटामाटी इलाकों में भी एक पुलिया को आईईडी लगा उड़ा दिया। हालांकि, इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। उड़ाईगुरुगाड़ा जंगल के पास हुई घटना के बाद जवानों ने सर्च तेज कर दिया है। शुक्रवार की शाम में जिला पुलिस, सीआरपीएफ समेत अन्य सुरक्षाबलों के जवान सारंडा के बीहड़ समठा, बाबूडेरा, उड़ाईगुरुगाड़ा समेत आसपास के में सर्च ऑपरेशन चला रहे थे। इसी दौरान उड़ाईगुरुगाड़ा में नक्सलियों द्वारा पहले से प्लांट आईई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.